टोक्यो, 25 सितंबर (आईएएनएस)। जापान के शिक्षा एवं खेल मंत्री हाकुबुन शिमोमुरा ने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शिमोमुरा ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में पद से इस्तीफा देने का अपना इरादा जाहिर किया। वह यह कदम उस चूक की वजह से उठाएंगे, जिसकी वजह से टोक्यो में वर्ष 2020 में होने वाले ओलंपिक के लिए नए राष्ट्रीय स्टेडियम बनाने की योजना को रद्दी की टोकरी में डालना पड़ा है।
स्टेडियम बनाने की योजना अनुमानित लागत दो अरब डॉलर से ऊपर पहुंचने की वजह से ठंडे बस्ते में डालनी पड़ गई है। यह मूल लागत से करीब दोगुनी अधिक है।
वहीं, इसी माह टोक्यो 2020 ओलंपिक के आयोजकों ने चोरी का आरोप लगाते हुए गेम्स का लोगो रद्द कर दिया था। आयोजक इस बात पर कायम हैं कि लोगो नकल करके नहीं बनाया गया है, लेकिन यह भी कहा कि इसका उपयोग किए जाने को लेकर संदेह है।
dharmpath.com dharmpath