कांग्रेस ‘अवसरवादी’ दल : अनंत कुमार

भोपाल, 25सितम्बर (आईएएनएस)। केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विचारधारा के आधार पर भारतीय जनता पार्टी ‘राष्ट्रवादी’ और कांग्रेस एक ‘अवसरवादी’ दल है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में पं़ दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर शताब्दी वर्ष की शुरूआत के मौके पर आयोजित परिसंवाद में शुक्रवार को अनंत कुमार ने एकात्म मानवदर्शन के राष्ट्रवाद की चर्चा करते हुए कहा कि मोटे तौर पर वादों में राष्ट्रवाद, साम्यवाद, समाजवाद और अवसरवाद जैसे वाद ही माने जाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विचारधारा के आधार पर भाजपा ‘राष्ट्रवादी’ और कांग्रेस एक ‘अवसरवादी’ दल है। हम राष्ट्रवाद के वारिस है और भाजपा का दृष्टिकोण व्यापक है, उसके लिए राष्ट्र सवरेपरि है। साम्यवाद, अलगववाद, उग्रवाद, हिंसावाद में परिणित होकर क्लेश का कारण बन चुका है। अवसरवाद की बानगी कांग्रेस कही जा सकती है, जहां व्यक्तिवाद, भ्रष्टाचार और लोकतंत्र के क्षरण के लिए सारे उपाय किए गए जो जनता के सामने हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद व्यक्ति का निर्माण करता है, अंत्योदय की कल्पना को साकार करता है, विकास और सुशासन की प्रेरणा देता है। देश में एकात्म मानवदर्शन से प्रेरित होकर ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ एवं विकास और सुशासन की कल्पना की है और मिशन आरंभ करके देश में सकारात्मक परिवर्तन करके दिखाया है। भाजपा शासित राज्य भी इसके उदाहरण हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में विकास और सुशासन के परिलक्षित होने का कारण शासन की अवधारणा में एकात्म मानवदर्शन का समाहित होना है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493