ल्यूसाने, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थॉमस बाक न्यूयार्क में शनिवार को संयुक्त राष्ट्र सतत विकास शिखर सम्मेलन-2015 को संबोधित करेंगे।
बाक ने आईओसी की आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह शिखर सम्मेलन 25 सितम्बर को 2015 के बाद के विकास की रूपरेखा को अपनाएगा।
दस्तावेज के अंत परिणाम में, खेल का ‘सतत विकास के एक महत्वपूर्ण संबल’ रूप में उल्लेख किया गया है।
2015 के बाद के विकास की रूपरेखा के लक्ष्यों में पहली बार वैश्विक सतत विकास के लिए खेल के महत्वपूर्ण योगदान की मान्यता को शामिल किया गया है।
बाक ने कहा, “समाज में खेल के महत्वपूर्ण किरदार के लिए यह एक अन्य स्वीकृति है। ओलंपिक रूपरेखा 2020 के प्रमुख मुद्दों में से एक है, ओलिंपिक आंदोलन के भविष्य के लिए सामरिक रोडमैप।”
उन्होंने कहा, “यह दर्शाता है कि ओलंपिक रूपरेखा 2020 के साथ हम संयुक्त राष्ट्र के 2015 के बाद के विकास की रूपरेखा से जुड़े हुए हैं।”
बाक ने कहा, “यह नया कार्यक्रम विशेष रूप से जीवनशैली, शिक्षा और समाजिक समावेश के प्रचार के लिए खेल जगत की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करता है। इसी के साथ यह खेल के द्वारा सभी को दी सुविधाओं और महिलाओं तथा युवा लोगों को सशक्त बनाने की क्षमता को दर्शाता है।”
dharmpath.com dharmpath