वाशिंगटन, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस ने वाशिंगटन में अमेरिकी कांग्रेस को प्रस्तावित अपने संबोधन से पहले अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सभापति जॉन बोहनर के साथ मुलाकात में उनकी टाई की प्रशंसा की।
वाशिंगटन, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस ने वाशिंगटन में अमेरिकी कांग्रेस को प्रस्तावित अपने संबोधन से पहले अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सभापति जॉन बोहनर के साथ मुलाकात में उनकी टाई की प्रशंसा की।
बोहनर के कार्यालय में बोहनर के बगल में एक शानदार कुर्सी पर बैठे पोप ने रिपब्लिकन नेता बोहनर की टाई के रंग की प्रशंसा की और कहा, “हरा रंग आशा का प्रतीक है।”
बोहनर ने कहा, “हमें आज ढेर सारी आशा की जरूरत होगी।”
पोप फ्रांसिस अमेरिका के पांच दिवसीस दौरे पर हैं।
पोप अपने इस दौरे के दौरान न्यूयॉर्क और फिलेडेल्फिया भी जाएंगे, जहां खुले आसमान के नीचे प्रस्तावित एक आम प्रार्थना सभा के लिए सभी 10,000 टिकटें बिक चुकी हैं।
पोप फ्रांसिस शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सभा को संबोधित करने वाले हैं।
dharmpath.com dharmpath