तुर्की में 2 सैनिक, 34 आतंकवादी मारे गए

अंकारा, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। तुर्की के सिरनाक प्रांत में हुए हमलों में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के 34 आतंकवादी और दो सैनिक मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया है कि सिरनाक प्रांत में पीकेके ने दो अलग-अलग हमले किए। एक हमला गुरुवार रात और दूसरा हमला शुक्रवार सुबह हुआ।

इन हमलों में सेना के नौ जवान घायल भी हुए हैं।

तुर्की में सरकार ने पीकेके आतंकवादियों के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है, जिसके चलते पिछले सप्ताह से तुर्की में तनाव की स्थिती बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493