बीजिंग, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। चाइना सोसायटी ऑफ ह्यूमन राइट्स स्टडीज (सीएसएचआरएस) ने ‘मानवाधिकार में चीन की प्रगति, 2014’ पर शुक्रवार को एक रिपोर्ट का प्रकाशन किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रपट के मुताबिक, इस रिपोर्ट में चीन द्वारा व्यापक सुधार के तहत हासिल की गई मानवाधिकार में नई प्रगति का विवरण है।
रिपोर्ट मानवाधिकार पर कानून के शासन को बढ़ावा देने के चीन के अभियान के प्रभाव का विश्लेषण करता है और इस बात से आश्वस्त करता है कि भविष्य में मानवाधिकारों की सुरक्षा होगी।
रिपोर्ट सामाजिक सहायता, स्वास्थ्य, शिक्षा, निजी आंकड़ों की सुरक्षा, नस्लीय समूहों को रोजगार व अधिकार से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा करता है।
रिपोर्ट प्रवासी कामगारों व सामाजिक संगठनों को कानूनी सहायता तथा भ्रष्टाचार निरोधी प्रयासों पर राय पेश करता है।
चीन में मानवाधिकार पर प्रकाशित यह पांचवीं रिपोर्ट है।
dharmpath.com dharmpath