वेंडेरलेई ने सोंगजियान क्लब से किया करार

रियो डी जेनेरियो, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व कोच वेंडेरलेई लक्जमबुर्गो ने चीन के सेकेंड डिवीजन क्लब तियानजिन सोंगजियान के साथ करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ रपट के मुताबिक, 63 साल के लक्जमबुर्गो जनवरी में क्लब का कोच पद संभालेंगे। यह कार्यकाल एक साल का होगा। इसमें दूसरे वर्ग के नवीकरण की सम्भावना रखी गई है।

ऐसी उम्मीद है कि लक्जमबुर्गो अपना ही बैकरूम स्टाफ लेकर चीन जाएं।

तियानजिन तालिका में 11वें स्थान पर है और उसके चीन के टॉप डिवीजन में जाने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं दिखाई देती।

लक्जमबुर्गो ने 1998 से 2000 तक ब्राजील की राष्ट्रीय टीम को प्रशिक्षित किया था। इसके बद वह 11 महीने के लिए रियल मेड्रिड के प्रबंधक रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493