जर्मनी में चाइनीज चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख यान जियानशुन ने बर्लिन में एक कारोबारी बैठक के दौरान कहा, “हमने जर्मनी में चीनी निवेश में सुस्ती नहीं देखी। चीन विदेशों में अपने कारोबार फैलाने की योजना पर अडिग हैं।”
वर्तमान में जर्मनी में लगभग दो हजार चीनी कंपनियां संचालित हो रही हैं, जो यूरोप में चीन का सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार है। साल 2014 में रिकॉर्ड संख्या में निवेश परियोजनाओं के साथ चीन, जर्मनी में सर्वाधिक निवेश करने वाला सबसे बड़ा निवेशक बन गया।
यान ने कहा, “जर्मनी में चीनी निवेश अभी भी अपने शुरुआती दौर में है।”
उनके मुताबिक, चीन के विकास मॉडल का समायोजन, मात्रा से अधिक गुणवत्ता पर बल तथा एक ग्रीन इकोनॉमी के विकास की मांग चीन का जर्मनी के साथ भविष्य के सहयोग को अभूतपूर्व क्षमता प्रदान करता है।
उन्होंने कहा, “हमारे बीच सहयोग भविष्य में और विविध होगा।”
dharmpath.com dharmpath