फ्रांस 30 हजार से अधिक शरणार्थियों को शरण नहीं देगा

पेरिस, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश अगले दो सालों के दौरान शरण चाहने वाले 30 हजार से अधिक लोगों को अपने देश में पनाह नहीं दे सकता।

प्रधानमंत्री ने एक साक्षात्कार के दौरान फ्रांस की सरकारी फ्रांस 2 टीवी चैनेल से कहा, “फ्रांस ने 30 हजार शरणार्थियों के स्वागत की पेशकश की है। शरणार्थियों की संख्या इससे अधिक नहीं होगी।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वाल्स ने कहा कि ग्रीस तथा इटली में हॉटस्पॉट्स का क्रियान्वयन जरूरी है, जो उन हजारों शरणार्थियों का सामना कर रहे हैं, जो जर्मनी जाने की मांग कर रहे हैं।

पेरिस के ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (ओईसीडी) की प्रवास पर हालिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल यूरोप में 10 लाख से अधिक लोग शरण की मांग कर रहे हैं, जिनमें से 4.5 लाख लोगों को मानवीय प्रवासी का दर्जा मिलेगा और वे अंतत: महाद्वीप में बस जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि साल 2015 की शुरुआत में समुद्र के माध्यम से 3.30 लाख प्रवासी यूरोप पहुंचे हैं, जिनमें 2.10 लाख ग्रीस में जबकि 1.20 लाख इटली में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493