उप्र में तेज धूप

लखनऊ, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उमस में वृद्धि का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की जाएगी। आद्र्रता का स्तर 85 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है, जिससे उमस में भी इजाफा होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

वाराणसी का शनिवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 24.2 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, झांसी का 25.3 डिग्री और इलाहाबाद का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493