चीन में 10 करोड़ साल पुराने कीट जीवाश्मों की प्रदर्शनी

चीन के कीट संग्रहालय ने इस प्रदर्शनी का आयोजन किया है, जो महीने भर चलेगी। इस प्रदर्शनी में कुछ सबसे पुराने कीटों के जीवाश्म, ड्रैगनफ्लाई, बीटल एवं मधुमक्खियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें से कई जुरासिक काल के हैं।

संग्रहालय के संरक्षक झाओ ली ने कहा, “इन कीट जीवाश्मों की कमी का कारण यह है कि इनके कंकाल को संरक्षित नहीं रखा जा सकता।”

झाओ ने कहा कि कुछ कीटों के जीवाश्म अपने वंशजों से पूरी तरह से अलग हैं।

इस प्रदर्शनी में सबसे बहुमूल्य नमूना एक कीट के जीवाश्म का है, ऐसा माना जा रहा है कि यह 16.5 करोड़ साल पुराना है।

झाओ ने कहा, “ये जीवाश्म मंगोलिया क्षेत्र के निंगचेंग काउंटी के वाल्कानो में मिले।”

चीन का कीट संग्रहालय एशिया का सबसे बड़ा कीट संग्रहालय है, जहां 40 से अधिक देशों से 400,000 से अधिक कीटों के नमूने रखे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493