फुरला के मिलान शो में कल्की अतिथि

मिलान, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कल्कि कोचलीन यहां ‘मिलान फैशन वीक’ में इटली के प्रसिद्ध ब्रांड फुरला की ‘लाइट्स ऑफ कलर- समर/स्प्रिंग 2016’ संग्रह के प्रदर्शन के दौरान अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

‘देव डी’, ‘शैतान’, ‘मर्गरीटा विद अ स्ट्रॉ’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी फिल्मों से हिन्दी सिने जगत में खास पहचान बनाने वाली कल्कि यहां फुरला के नए संग्रह ‘फेंटेसिया’ बैग के साथ नजर आईं।

समारोह में मौजूद अन्य हस्तियों में केंडेला नोवेम्बरे, संगीतकार सेंटरनीनो, फिलिपा लैगरबैक शामिल रहे।

इस समारोह में फुरला के नए संग्रह पेश किए गए। फुरला ने जूतों के भी नए डिजाइन पेश किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493