न्यूयार्क, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के मद्देनजर यहां इस वैश्विक संगठन के मुख्यालय के आसपास बेतरतीब ढंग से रहने वालों को पुलिस ने हटा दिया है।
पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें यहां से हटाकर विभिन्न आश्रय स्थलों पर भेज दिया है, ताकि यहां सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके और स्थान की खूबसूरती भी बरकरार रखी जा सके।
यहां हर साल संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर बेघर लोगों हटा दिया जाता है। अभावग्रस्त ये लोग संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के आसपास विभिन्न स्थानों पर रहते हैं और सोने के लिए गत्तों तक का इस्तेमाल करते हैं या फिर जमीन पर सोते हैं।
उन्हें हर साल न सिर्फ सुरक्षा कारणों से, बल्कि इसलिए भी हटा दिया जाता है कि यह स्थान दिखने में खराब न लगे।
dharmpath.com dharmpath