जानकोविक ने जीता क्वांगचो ओपन डब्ल्यूटीए खिताब

क्वांगचो (चीन), 27 सितम्बर (आईएएनएस)। जेलेना जानकोविक ने यहां आयोजित क्वांगचो ओपन डब्ल्यूटीए खिताब जीत लिया।

जानकोविक ने शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में डेनिसा एलेटरेवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से हराया।

जानकोविक ने फाइनल में उस खिलाड़ी को हराया, जिसने क्वार्टर फाइनल में विश्व की नम्बर-2 खिलाड़ी सिमोना हालेप और सेमीफाइनल में सारा इरानी को हराया था।

जानकोविक ने डेनिसा के 11 मैचों के अजेय क्रम को रोकने के प्रयास में कुल 10 एस लगाए।

मैच के बाद जानकोविक ने कहा, “चीन में इस साल दूसरा खिताब जीतना सुखद: अनुभव है। चीन मेरे लिए खास है। मैं समर्थन और सहयोग के लिए प्रशंसकों का धन्यवाद करना चाहूंगी।”

दूसरी ओर, 22 साल की डेनिसा पहली बार किसी डब्ल्यूटीए आयोजन के फाइनल में पहुंची थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493