अमेरिका की यात्रा लाभप्रद : शी

शी ने यह बात शुक्रवार को अमेरिका के उप राष्ट्रपति जो बिडेन और विदेश मंत्री जॉन केरी द्वारा रखे गए भोज के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा चीन के साथ संबंधों का नया मॉडल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस यात्रा के लाभदायक परिणाम रहे हैं, जिससे निवेश, लोगों के बीच आदान-प्रदान, जलवायु परिवर्तन और बहुपक्षीय मामलों में सहयोग एवं समन्वय जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण विकास हुआ है।

उन्होंने कहा, “मेरा विश्वास है कि जब तक दोनों देश एकजुट रहेंगे और निरंतर प्रयास करते रहेंगे, हम चीन-अमेरिका संबंधों के नए स्तरों तक पहुंचना जारी रखेंगे, जिससे दोनों देशों के लोगों और पूरे विश्व को लाभ होगा।”

चीन और अमेरिका के संबंध पिछले 70 साल में तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

वहीं बिडेन ने कहा कि पिछले दो साल में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच काफी गहन चर्चा हुई है, जिससे आपसी विश्वास को बढ़ाने, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने और मतभेदों से निपटने पर सहमति बनी है।

उन्होंने कहा कि चीन के शांतिपूर्ण विकास से विश्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। दोनों देश सामान्य हितों को साझा करते हैं। ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसे सुलझाया न जा सके, लेकिन फिर भी दोनों देशों के बीच कुछ समस्याएं बरकरार हैं।

बिडेन ने कहा कि दोनों देशों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है लेकिन यह स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है। दोनों देश एक-दूसरे से कुछ सीख सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493