जर्मनी के रियू ने जीती अल्ट्रा मैराथन

स्पार्टा (ग्रीस), 27 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी के अल्ट्रा-मैराथन धावक फ्लोरियन रियू ने शनिवार को 33वीं स्पार्टाथैलॉन दौड़ जीत ली।

स्पार्टाथैलॉन दौड़ दुनिया की सबसे कठिन और साथ ही सबसे ऐतिहासिक अल्ट्रा दूरी की दौड़ों में से एक है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रियू ने 400 धावकों के साथ हिस्सा लेते हुए 246 किलोमीटर की दौड़ को 23 घंटे, 17 मिनट और 31 सेकेंड में पूरी कर जीत हासिल की। रियू ने साल 2013 और 2014 में इस दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

रियू के बाद इस दौड़ में ब्रिटिश अल्ट्रा-मैराथन धावक डान लॉसन (23:53:32) को दूसरा स्थान और डेनमार्क के किम हानसेन (25:54:37) को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

इस दौड़ के महिला वर्ग में अमेरिका की 36 वर्षीया काटलिन नागे ने 25 घंटे, सात मिनट और 12 सेकेंड में पूरा कर प्रथम स्थान हासिल किया। काटलिन को साल 2014 में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था।

अल्ट्रा-मैराथन की कठिन दौड़ों में से एक स्पार्टाथैलॉन दौड़ शुक्रवार सुबह ग्रीस की राजधानी एथेंस में स्थित एक्रोपोलिस हिल्स से शुरू हुई थी।

इस साल, इस दौड़ (246 किलोमीटर) में 40 देशों के करीब 385 धावकों ने हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493