कितने एप इस्तेमाल करते हैं आप

न्यूयॉर्क, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। हर दिन नए एप के इस दौर में अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड किए दर्जनों एप में से कितने आप नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं? एक नए अध्ययन के मुताबिक, आप वास्तव में अपने अनुमान से भी बेहद कम एप इस्तेमाल करते हैं।

इंटरनेट विश्लेषण कंपनी कॉम स्कोर के हवाले से फॉर्च्यून ने कहा है कि अमेरिका में स्मार्टफोन उपभोक्ता आमतौर पर केवल तीन एप का प्रयोग करते हैं।

अध्ययन के मुताबिक, औसतन अमेरिकी अपने एप समय का लगभग आधा केवल एक ही एप को देते हैं।

दूसरे सर्वाधिक प्रयोग किए जाने वाले एप को 18 फीसदी समय मिलता है और तीसरे को लगभग 10 फीसदी। यानी ये तीन एप कुल एप समय का 80 फीसदी ले लेते हैं।

अधिकांश लोग फेसबुक एप को सर्वाधिक इस्तेमाल करते हैं। अमेरिका में हर माह 12.60 करोड़ लोगों को आकर्षित करके यह अन्य सभी ऐप को पछाड़ देता है।

यूट्यूब 9.9 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ दूसरे नंबर पर सर्वाधिक प्रचलित है।

फेसबुक मैसेंजर, जिसे फेसबुक एप से अलग पूर्ण कार्यात्मकता लेने की जरूरत है, 9.6 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ तीसरे नंबर पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493