मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद का निधन

मुंबई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद का यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ अरसे से बीमार थे।

मुंबई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद का यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ अरसे से बीमार थे।

70 साल के सैयद अहमद ने लीलावती अस्पताल में आखिरी सांसें लीं। उन्हें हाल ही में यहां भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए हैं।

कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र में मंत्री रह चुके अहमद ने इसी साल 16 मई को मणिपुर के राज्यपाल की शपथ ली थी। इससे पहले वह झारखंड के राज्यपाल थे।

दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से वह पांच बार विधायक चुने गए थे। दो सरकारों में उन्होंने मंत्री की जिम्मेदारी निभाई थी।

राज्य कांग्रेस नेता और सैयद अहमद के बेटे जीशान अहमद ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे उन्हें बायकुला के रेहमादाबाद कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी.राव और महाराष्ट्र के कई कांग्रेस नेताओं ने सैयद अहमद के निधन पर शोक जताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493