ओआरओपी : पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन 105वें दिन भी जारी

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। वन रैंक वन पेंशन के लिए पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन रविवार को 105वें दिन भी जारी रहा। 50 पूर्व सैनिक क्रमिक अनशन कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। वन रैंक वन पेंशन के लिए पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन रविवार को 105वें दिन भी जारी रहा। 50 पूर्व सैनिक क्रमिक अनशन कर रहे हैं।

रविवार को आम आदमी पार्टी नेता और अभिनेत्री गुल पनाग ने जंतर मंतर पहुंचकर पूर्व सैनिकों का समर्थन किया और सरकार से इनकी मांगों को मानने का आग्रह किया।

रविवार को पूर्व सैनिकों ने देहरादून में रैली निकाली।

पूर्व सैनिकों का कहना है कि सरकार की तरफ से प्रस्तावित ओआरओपी ठीक नहीं है। यह वन रैंक वन पेंशन नहीं बल्कि वन रैंक पांच पेंशन जैसा है। पूर्व सैनिकों ने इस विसंगति को दूर करने की मांग की है।

सरकार ने कहा है कि पेंशन की समीक्षा हर पांच साल पर होगी। पूर्व सैनिकों का कहना है कि इसी वजह से यह वन रैंक फाइव पेंशन में बदल जाएगी।

विवाद का मुद्दा यह भी है कि सरकार ने सेना से स्वैच्छिक अवकाश लेने वालों को ओआरओपी से बाहर रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493