‘एस्ट्रसैट’ ले जाने वाले रॉकेट का प्रक्षेपण

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 28 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘एस्ट्रसैट’ और छह विदेशी उपग्रहों को लेकर जाने वाले रॉकेट का यहां सोमवार को प्रक्षेपण किया गया।

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 28 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘एस्ट्रसैट’ और छह विदेशी उपग्रहों को लेकर जाने वाले रॉकेट का यहां सोमवार को प्रक्षेपण किया गया।

रॉकेट का प्रक्षेपण सुबह ठीक 10 बजे किया गया।

44.4 मीटर लंबा और 320 टन वजनी ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान एक्सएल (पीएसएलवी-एक्सएल) यहां रॉकेट पोर्ट पर लांच पैड से अलग हुआ।

‘एस्ट्रसैट’ देश का पहला बहु-तरंगदैर्ध्य वाला अंतरिक्ष निगरानी उपग्रह है, जो ब्रह्मांड के बारे में अहम जानकारियां प्रदान करेगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493