उप्र में तेज धूप, तापमान बढ़ा

लखनऊ, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में सोमवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घि हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का यही रुख बरकरार रहने की उम्मीद जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलने के साथ ही तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की जाएगी। आद्र्रता का स्तर 90 फीसदी दर्ज किए जाने की संभावना है, जिससे उमस में इजाफा होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, गोरखपुर का 23.2 डिग्री, झांसी का 24.3 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और कानपुर का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493