बिहार में 2 शराब कारोबारियों की हत्या

मुंगेर, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के नक्सल प्रभावित मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले दो व्यवसायियों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोनों रात में किसी काम से घर से निकले थे और अगली सुबह उनके शव बरामद हुए।

धरहरा थाना प्रभारी सकलदेव यादव ने सोमवार को बताया कि इटावा गांव निवासी अनिल चौधरी और राजीव चौधरी रविवार रात 10 बजे शराब लेकर गांव आ रहे थे। गांव के बाहर कुछ ग्रामीणों ने उनकी पिटाई की और शराब की खेप अपने कब्जे में ले ली। दोनों व्यवसासियों को हल्की चोटें आई थीं। दोनों किसी तरह घर पहुंचे। दोनों खाना खाने के बाद रात करीब 11 बजे दोबारा किसी काम से घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। दोनों के शव सोमवार सुबह बिलौखर चौक के पास मिले। उनकी गला रेतकर हत्या की गई।

थाना प्रभारी ने हत्या में नक्सलवादियों का हाथ होने से इंकार किया है। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भिजवाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493