हैदराबाद में कार दुर्घटना, तीन की मौत

हैदराबाद, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। हैदराबाद में सोमवार को एक कार दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उनकी कार के सड़क किनारे एक दीवार से टकरा जाने के कारण हुआ।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि दुर्घटना बंजारा हिल्स में तड़के लगभग 4.30 बजे हुई। चालक ने तेज गति से चल रही कार पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वह एक दुकान की दीवार से टकरा गई।

आगे की सीट पर बैठे सभी तीनों व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि कार में पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक नशे में थे। पुलिस को उनकी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होंडा सिटी कार से शराब की बोतलें मिली हैं।

मृतकों की पहचान सरतचंद्र गौड़, तेजा और नरेन के रूप में की गई है, जबकि घायल युवक का नाम कार्तिक रेड्डी बताया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493