मणिरत्नम की नई फिल्म में देरी के आसार

चेन्नई, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रख्यात फिल्म निर्माता मणिरत्नम की आगामी तमिल फिल्म जिसके दिसम्बर तक आने की संभावना थी, में देरी के आसार हैं क्योंकि रत्नम फिल्म को दो भाषाओं में बनाने पर विचार कर रहे हैं।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म में देरी की संभावना है क्योंकि रत्नम इसे दो भाषाओं में बनाने पर विचार कर रहे हैं। तमिल संस्करण के लिए कलाकार वही रहेंगे, लेकिन तेलुगू संस्करण के लिए उपयुक्त कलाकारों की खोज अब शुरू की जाएगी। “

सूत्र के मुताबिक मुख्य अभिनेता दलकेर की व्यस्तता के कारण रत्नम ने फिल्म में थोड़ी देर करने का विचार किया है।

महेश बाबू और नागार्जुन को बतौर कलाकार लेकर फिल्म को शुरू में दो भाषाओं में बनाने की योजना थी। अब फिर से इसी योजना पर विचार किया जा रहा है।

ए.आर.रहमान फिल्म में संगीत देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493