चीन का नाइजीरिया के साथ सहयोग बढ़ाने का आह्वान

शी ने कहा कि चीन और नाइजीरिया बहुत पुराने मित्र हैं और चीन-नाइजीरिया की रणनीतिक साझेदारी से दोनों पक्षों के लोगों को लाभ हुआ है। शी संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित सम्मेलनों में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क में हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को इस मित्रता को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए और द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक दृष्टि से दीर्घावधि के लिए आगे बढ़ाना चाहिए।

शी ने कहा कि दोनों देशों को सहयोग की संभावना वाले नए क्षेत्रों की तलाश करनी चाहिए और सहयोग के व्यावहारिक तरीकों पर विचार करना चाहिए।

शी ने कहा कि अगले साल दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना को 45 वर्ष पूरे हो जाएंगे। ऐसे में चीन, नाइजीरिया के साथ राजनीति, व्यापार, निवेश, वित्त, कृषि, शिक्षा, सुरक्षा, अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493