चीन के विकलांगों को समर्पित डाक टिकट जारी

इन टाक टिकटों को चीन और संयुक्त राष्ट्र ने संयुक्त रूप से जारी किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून की पत्नी यू सून-तेक भी पेंग के साथ थीं।

समारोह को संबोधित करते हुए पेंग ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के स्थापना दिवस की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर चीन और संयुक्त राष्ट्र की ओर से इन डाक टिकटों को जारी करना महत्वपूर्ण है। यह दर्शाता है कि दोनों पक्षों ने विकलांग लोगों के कल्याण के लिए किस तरह की कोशिशें की हैं।

उन्होंने कहा कि चीन की सरकार और वहां का समाज, दोनों ही विकलांगों को लेकर फिक्रमंद हैं और इनके कल्याण को बढ़ावा देने में इन्होंने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने कहा, “यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है कि वह प्रत्येक विकलांग को समानता, सम्मान मुहैया कराए और उनकी देखभाल सुनिश्चित करे और उन्हें उनके सपनों को पाने तथा एक सम्मानजनक व सफल जिंदगी जीने में उनकी मदद करें।”

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चीन में 8.5 करोड़ से अधिक लोग विभिन्न प्रकार से विकलांग है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493