नहीं जानता अब ग्रैंड स्लैम जीत पाऊंगा या नहीं : नडाल

मालोर्का (स्पेन), 28 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि वह अगला ग्रैंड स्लैम खिताब कब जीतेंगे और जीतेंगे भी या नहीं।

14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके नडाल काफी समय से खराब फॉर्म और चोटों से जूझ रहे हैं।

इस वर्ष नडाल ग्रैंड स्लैम सहित एक भी खिताब नहीं जीत सके हैं, साथ ही फ्रेंच ओपन की लाल बजरी पर भी उनकी बादशाहत खत्म हो गई।

नडाल इस समय विश्व रैंकिंग में फिसलकर सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

स्काईस्पोर्ट्स ने रविवार को नडाल के हवाले से कहा, “मुझे नहीं पता। मुझे नहीं पता कि मैं अब अगला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत भी सकता हूं या नहीं। लेकिन मुझे खुद में विश्वास है। मुझे नहीं पता कि मैं यह कब करने जा रहा हूं, लेकिन मैं ऐसा कर सकता हूं।”

नडाल ने कहा, “अगले वर्षो में अधिक से अधिक अवसर बनाने के उद्देश्य से मैं बेहद कठिन मेहनत करने वाला हूं। आगे देखना होगा कि क्या मैं अपनी भावनाओं पर काबू पाने में सफल रहता हूं, और अगर मैं ऐसा कर सका तो मैं अपने पूर्व स्तर को हासिल कर लूंगा। चूंकि मैं इस समय काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं, इसलिए मुझे विश्वास है कि यह सब जल्द ही होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493