हज भगदड़ : नाईजीरिया के 54 जायरीनों की मौत

नाईजीरिया के राष्ट्रीय हज आयोग के अध्यक्ष अब्दुल्लाही मुख्तार ने एक बयान में कहा कि घटना में नाईजीरिया के 61 जायरीन घायल हुए हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि नाईजीरिया के मृतक जायरीनों में से 42 प्रांतीय जायरीन कल्याण एजेंसियों के माध्यम से सऊदी अरब पहुंचे थे, जबकि अन्य एक दर्जन निजी यात्रा संचालकों के माध्यम से हज के लिए पहुंचे थे।

अधिकारी ने कहा कि मृतक जायरीन नाईजीरिया के 15 राज्यों से आए थे।

नाईजीरिया ने इस दुर्घटना का शिकार हुए लोगों की सही-सही संख्या का पता लगाने के लिए हज के लिए गए देश के लोगों की शनिवार को गिनती शुरू कर दी।

सऊदी अरब के अधिकारियों के मुताबिक, मीना में लापता हुए नाईजीरियाई जायरीनों की संख्या का पता लगाने के लिए एक जांच भी जारी है।

उल्लेखनीय है कि हज के दौरान मक्का के निकट मीना शहर में गुरुवार को शैतान को पत्थर मारने की रस्म के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें कुल 769 जायरीनों की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493