अफगानिस्तान में 95 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में बीते 24 घंटों में अलग-अलग हिस्सों में सेना की कार्रवाई में 95 आतंकवादी मारे गए हैं।

काबुल, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में बीते 24 घंटों में अलग-अलग हिस्सों में सेना की कार्रवाई में 95 आतंकवादी मारे गए हैं।

देश के गृह मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मंत्रालय के बयान में बताया गया है कि सैन्य कार्रवाई नांगरहार, उरुजगान, गजनी और हेरात प्रांतों में हो रही है। इसमें चार आतंकवादी गिरफ्तार भी किए गए हैं।

बयान में इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है कि कार्रवाई में सेना को कोई नुकसान हुआ है या नहीं।

आतंकवादी संगठन तालिबान ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493