सोमालिया, दक्षिण सूडान में तैनात होंगे ब्रिटिश सैनिक

लंदन, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि सोमालिया और दक्षिण सूडान में ब्रिटिश फौजों को तैनात किया जाएगा। इनका काम अफ्रीका की शांति सेनाओं को प्रशिक्षित करना होगा ताकि यहां से ‘कम आतंकवाद और कम आव्रजन’ हो सके।

लंदन, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि सोमालिया और दक्षिण सूडान में ब्रिटिश फौजों को तैनात किया जाएगा। इनका काम अफ्रीका की शांति सेनाओं को प्रशिक्षित करना होगा ताकि यहां से ‘कम आतंकवाद और कम आव्रजन’ हो सके।

गार्डियन की रपट के मुताबिक कैमरन ने रविवार को कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र और अफ्रीकी यूनियन (एयू) के लिए सेना दे रहे हैं। इसका मकसद सोमालिया को उस लड़ाई में मदद करना है जो आतंकवादी समूहों के जन्म की वजह बन रही है। साथ ही इस कदम का मकसद दक्षिण सूडान से बड़े पैमाने पर हो रहे आव्रजन को रोकना है। वहां सरकार और विद्रोहियों की लड़ाई में अब तक 20 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।

ब्रिटेन के 70 सैन्यकर्मी सोमालिया में तैनात होंगे जहां शांति सेना आतंकवादी संगठन अल-शबाब से जूझ रही है। ये 70 सैनिक सीधे लड़ाई में हिस्सा नहीं लेंगे बल्कि अफ्रीकन यूनियन की फौजों को प्रशिक्षित करेंगे। दक्षिण सूडान में भी इनकी भूमिका सलाहकार की होगी।

कैमरन ने सैनिक भेजने की यह पेशकश सोमवार को संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन से संबंधित एक सत्र में की। इसकी मेजबानी संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने की।

कैमरन ने कहा, “यह बेहद महत्वपूर्ण है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय अफ्रीका में स्थायित्व के लिए मिल कर काम करे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493