मुलायम ने शिक्षामित्रों को सजा दी : उमा

अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचीं उमा ने यहां सोमवार को सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में वोट न देने के कारण प्रदेश के शिक्षामित्रों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा, न कि न्यायालय और केंद्र सरकार के कारण।

उन्होंने कहा कि वह और उनकी पार्टी नौकरी से हटाए गए सभी शिक्षा मित्रों के साथ हमेशा है और रहेगी।

उमा भारती के आने की जानकारी मिले ही शिक्षामित्रों मिली, वे केंद्रीय मंत्री का घेराव करने के लिए झांसी सर्किट हाउस पहुंच गए। उन्होंने उमा से नौकरी वापस दिलाने की मांग की। इस पर उमा ने कहा, “लोकसभा चुनाव के दौरान एक चुनावी सभा में सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने शिक्षामित्रों से कहा था कि अगर आपने सपा को वोट नहीं दिया तो आपको नौकरी से निकाल दिया जाएगा। अब उन्होंने इसे कर दिखाया है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिक्षामित्रों को नौकरी से हटाने में केंद्र सरकार या न्यायालय दोषी नहीं है, बल्कि प्रदेश की अखिलेश सरकार दोषी है। उमा ने कहा, “हम सभी शिक्षामित्रों के साथ हैं। जो भी उचित होगा, किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493