नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। मेघालय के राज्यपाल वी. षणमुगनाथन को सोमवार को मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद के निधन की वजह से यह फैसला किया गया है।
नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। मेघालय के राज्यपाल वी. षणमुगनाथन को सोमवार को मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद के निधन की वजह से यह फैसला किया गया है।
राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि नियमित व्यवस्था होने तक वी. षणमुगनाथन मेघालय के साथ साथ मणिपुर के राज्यपाल की जिम्मेदारियां भी निभाएंगे।
सैयद अहमद का रविवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। उन्हें सोमवार को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
dharmpath.com dharmpath