तेलंगाना में तेदेपा विधायक को जेल भेजा

हैदराबाद, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना में एक अदालत ने सोमवार को तेलुगू देशम पार्टी के विधायक ई. दयाकर राव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। राज्य में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) कार्यकर्ताओं से संघर्ष के मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा है।

राव को वारंगल के पालाकुरती में संघर्ष के बाद गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जनगांव की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार 20 अन्य लोगों को भी अदालत में पेश किया।

तेदेपा और टीआरएस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में एक दारोगा, दो पत्रकारों समेत 15 लोग घायल हुए थे।

हंगामा उस वक्त हुआ जब राव अपने समर्थकों के साथ उस समारोह में पहुंचे जिसमें उप मुख्यमंत्री कादियम श्रीहरि पालाकुरती में एक भवन का उद्घाटन कर रहे थे। दोनों समूहों ने एक दूसरे पर पत्थर और कुर्सियां फेंकीं।

तेदेपा का आरोप है कि सरकार ने प्रोटोकॉल की जान बूझकर अनदेखी की। विधायक राव को समारोह में नहीं बुलाया।

हंगामे के बाद राव और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें रात थाने में बितानी पड़ी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493