फैशन : इस त्योहारी सीजन हों जाएं थोड़ी प्रयोगधर्मी

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। आगामी त्योहारी सीजन में थोड़ा अलग दिखने के लिए थोड़ी सी प्रयोगधर्मी हो जाएं। आसान से स्टाइल चुनें और बिना हील वाली सैंडिल या बंधी-बंधाई या दूसरे शब्दों में कहें तो रेडीमेड साड़ी आजमाएं।

भारतीय फैशन संबंधी ऑनलाइन मार्केटप्लेस ‘इंडियारूट्स डॉट कॉम’ की सहायक प्रबंधक भुवी कठपालिया ने त्योहारी सीजन के लिए तैयार होने के लिए कुछ आसान लेकिन उपयोगी टिप्स दिए हैं :

-गहने : अपने आपको ज्यादा जेवरों तले न लादें। सीमित गहने लुक में चार चांद लगाते हैं। वहीं जरूरत से ज्यादा होने पर आपको ज्वेलरी की दुकान जैसा होने का अहसास भी करा सकते हैं।

-फूलों के छापे वाले परिधान : फूल-पत्तियों के छापे या प्रिंट वाली पोशाकों का चलन लौट आया है। त्योहारी सीजन इन्हें पहनने के लिए एकदम सही समय है। फूल-पत्तियों वाली स्कर्ट चुनें और इसे क्रॉप टॉप के साथ पहनें। आपके पास एक सुनहरे रंग का ब्लाउज हर वक्त होना चाहिए। यह कभी भी पहना जा सकता है।

-पारंपरिक कसीदाकारी : महीन कसीदाकारी, मोटे छापे वाले प्रिंट, बंधेज वाले परिधान व चटख फुलकारी ऐसे फैशन चलन हैं, जिनको जरूर आजमाना चाहिए।

-हाइब्रिड लुक : हाइब्रिड लुक (पश्चिमी व भारतीय लुक का मेल) त्योहार के लिहाज से आकर्षक होने की वजह से अपने लिए जगह बना रहा है। कपास या कपास-रेशम मिश्रित कपड़े से बनी अनारकली पोशाक चुनें, जिन पर ब्लॉक छापे वाले डिजाइन बनाए गए हों।

-हील वाले सैंडिल को बाय बाय : पलज्जो के साथ सादे सूट पहनना चलन में है। फैशनेबल दिखने के लिए रंगों और सजने-संवरने की चीजों का इस्तेमाल करें। लंबे कुर्ते पहनें। हल्के रंग के कुर्तो पर भारी-भरकम काम वाले दुपट्टे आजमाएं। ऊंची हील वाली सैंडिल को अलविदा कहें और रंगबिरंगी कोल्हापुरी चप्पल व मोजरी पहनें।

-बंधी-बधाई साड़ी : अगर आप साड़ी पहनना और बेफिक्र दिखना चाहती हैं, तो बंधी-बंधाई साड़ी या चंदेरी के कपड़े वाली साड़ी अपनाएं। ब्लाउज या कुर्ते में जिप लगवाएं। इसमें चार चांद लगाने के लिए मांग टीका या हार पहनें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493