डार्टमंड ने अयुबामेयांग का करार 2020 तक बढ़ाया

डार्टमंड, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। बोरूसिया डार्टमंड ने अपने स्ट्राइकर पिएरे एमरिक अयुबामेयांग का मौजूदा करार 2020 तक के लिए बढ़ा दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गाबोन के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अयुबामेयांग ने सोमवार को क्लब के साथ नया करार किया, जिसमें मौजूदा कार्यकाल में दो साल का विस्तार किया गया।

मूल रूप से अयुबामेयांग का करार जून 2018 में खत्म हो रहा था। 26 साल के अयुबामेयांग ने जुलाई 2013 में डार्टमंड के साथ करार किया था।

अब तक वह क्लब के लिए 65 मैचों में 29 गोल कर चुके हैं। 12 मौकों पर उन्होंने अपने साथियों की गोल करने में मदद की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493