अंडमान के पूर्व उपराज्यपाल राम कापसे का निधन

ठाणे (महाराष्ट्र), 29 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और अंडमान एवं निकोबार द्वीप के उपराज्यपाल राम कापसे का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

भाजपा के प्रवक्ता ने बताया कि कापसे ने तड़के करीब चार बजे ठाणे जिले के कल्याण में स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। वह पिछले आठ वर्षों से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को ही कल्याण में होगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

कापसे का जन्म एक दिसंबर, 1933 को हुआ था। वह ठाणे संसदीय सीट से दो बार निर्वाचित हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493