चीन में तूफान दुजुआन ने दी दस्तक

फुजियान मौसम विभाग के मुताबिक, यह तूफान चीन के तटीय शहर पुतियन में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8.50 बजे पहुंचा। इस दौरान हवा की रफ्तार 33 मीटर प्रति सेकंड तक रही।

राष्ट्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, इसके बाद तूफान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा। तूफान के मंगलवार रात तक जिआंग्सी प्रांत पहुंचने का अनुमान है।

फुजियान प्रांत प्रशासन ने मंगलवार तड़के तूफान दुजुआन के लिए एकस्तरीय आपातकालीन प्रतिक्रिया जारी की।

प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के मुताबिक, सोमवार को प्रांत में सभी 32,090 मत्स्य नौकाएं बंदरगाह पर लौट आईं और लगभग 1,60,000 लोग समुद्र से तट पर लौट आए।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे के दौरान फुजियान में भारी बारिश हुई। मिनहू काउंटी में सर्वाधिक 162 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

तूफान की वजह से पड़ोसी झेजियांग प्रांत में भी आंधी, मूसलाधार बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठती रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493