नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा पर सवाल उठाया और कहा कि विदेशी निवेश की उम्मीद करने से पहले भारत को मजबूत बनाने की जरूरत है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा समाप्त हुई। अब यह सोचने का समय है कि उनकी विदेश यात्राओं से देश को क्या लाभ हुआ?”
केजरीवाल ने कहा, “अगर हम देश को मजबूत बनाते हैं, तो निवेश हमारी शर्तो पर मिलेगा। अन्यथा निवेशक अपने नियम हावी करने की कोशिश करेंगे। उदाहरण के तौर पर चीनियों ने पहले चीन का विकास किया और उसके बाद सभी उद्यम दिगज्जों में चीन में निवेश के लिए होड़ मच गई। इसलिए जरूरी है कि हम पहले भारत को मजबूत बनाने पर ध्यान दें।”
dharmpath.com dharmpath