शेयर बाजारों में दर कटौती के बाद तेजी (लीड-1)

मुंबई, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मुख्य नीतिगत दरों में की गई उम्मीद से अधिक कटौती के बाद देश के शेयर बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी दर्ज की गई, जो सुबह गिरावट के साथ खुले थे।

आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा घोषणा से कुछ समय पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी एक फीसदी से अधिक गिरावट के साथ कारोबार करते देखा गया था।

आरबीआई द्वारा 50 आधार अंकों की कटौती की घोषणा के साथ ही बाजार में तेजी आ गई।

इसके बाद बाजार में हल्की गिरावट आई और वापस इसमें तेजी आ गई।

अपराह्न् करीब 2.50 बजे सेंसेक्स को 335.07 अंकों या 1.31 फीसदी तेजी के साथ 25,951.91 पर कारोबार करते देखा गया।

लगभग इसी समय निफ्टी को 107.35 अंकों या 1.38 फीसदी तेजी के साथ 7,903.05 पर कारोबार करते देखा गया।

जियोजित बीएनपी पारिबा फाइनेंशियल सर्विसिस के तकनीकी रिसर्च डेस्क सह-प्रमुख आनंद जेम्स ने आईएएनएस से कहा, “कटौती का सर्वत्र स्वागत हुआ है। बाजार के मुताबिक यह कटौती बिल्कुल सही समय पर की गई है।”

बीएसई के रियल्टी, वाहन, बैंकिंग और पूंजीगत वस्तु जैसे सेक्टरों में दोपहर के कारोबार में तेजी देखी गई, जबकि धातु, स्वास्थ्य सेवा और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु सेक्टरों में गिरावट देखी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493