थाईलैंड में लोकतंत्र लौटेगा : प्रधानमंत्री

बैंकॉक, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने साल 2017 में देश में लोकतंत्र की वापसी के प्रति भरोसा जताया है।

बैंकॉक पोस्ट की एक रपट के मुताबिक, उन्होंने यह घोषणा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वें सत्र से अलग संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून के साथ एक बैठक के दौरान की।

सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को देश के राजनीतिक हालात तथा साल 2017 के मध्य में होनेवाले ताजा चुनाव के साथ नए चार्टर का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया व रोडमैप से अवगत कराया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रोडमैप देश को मजबूती देने में सहायक होगा तथा संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों में योगदान करने में सक्षम होगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सेक वान्नामेथी के मुताबिक, एक घंटे तक चली बैठक को अमेरिका ने आयोजित किया था।

उल्लेखनीय है कि 22 मई को तख्तापलट के बाद से ही अमेरिका प्रयुत सरकार पर लोकतंत्र बहाली के लिए दबाव बना रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493