सीएचटीसी बोनलक बस कंपनी के उपमहाप्रबंधक ली हान ने कहा कि बैंकॉक की एक बस कंपनी ने इन गैस बसों का ऑर्डर दिया था, जिसके लिए 2014 में पांच करोड़ डॉलर का सौदा हुआ था।
ली ने कहा कि ये बसें अधिकतम 100 यात्रियों को ले जाने की क्षमता रखती हैं।
ली ने कहा कि जिआंग्सी स्थित कंपनी चीन से बाहर नए बाजारों की तलाश कर रही है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में मध्य एशिया के तुर्कमेनिस्तान में भी 100 बसों के निर्यात के लिए सौदा किया था।
ली ने कहा, “हमें चीन के रोड एंड बेल्ट अभियान से लाभ हो रहा है।” उन्होंने कहा कि कंपनी का ध्यान रेशम मार्ग के आसपास के देशों में व्यापार विस्तार पर है।
dharmpath.com dharmpath