चीन का लक्ष्य अगले चार महीनों में 2005 से पहले पंजीकृत अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले व्यावसायिक वाहनों को सड़कों से हटाना है। यह लक्ष्य हवा की गुणवत्ता में सुधार के प्रयास के तहत सरकार की कार्ययोजना रपट में निर्धारित किया गया था।
मंत्रालाय की ओर से जारी सांख्यिकीय आंकड़ों के मुताबिक, उत्तरी चीन की तिआनजिन नगरपालिका ने अपने लक्ष्य को समय से पहले ही पूरा कर लिया है, जबकि हुनान, शानडोंग, हेनान और फुजियान सहित 13 प्रांतीय क्षेत्र इसमें पीछे रह गए हैं। यहां 50 प्रतिशत से भी कम ही काम पूरा हुआ है।
dharmpath.com dharmpath