अन्थूरियम उत्सव, मिजो बम्बू डे 1 अक्टूबर से

कोलकाता, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। मिजोरम में तीन-दिवसीय अन्थूरियम महोत्सव पहली अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इसमें 70 से अधिक देसी किस्म के खूबसूरत अन्थूरियम फूल प्रदर्शित किए जाएंगे। आयोजकों ने मंगलवार यह जानकारी दी।

इस साल, मिजोरम बम्बू डे भी साथ में ही आयोजित होगा।

पूर्वोत्तर के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक अन्थूरियम समारोह न केवल फूलों की खेती को बढ़ावा देता है, बल्कि इसमें स्वदेशी फल, सब्जियों, हथकरघा और हस्तशिल्प का प्रदर्शन करने का मौका भी है।

राज्य के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के एक अधिकारी लालननमावी ने कहा, “यह पर्यटन को बढ़ावा देने का कार्यक्रम है। पर्यटकों के लिए अन्थूरियम के अलावा, मिजो संस्कृति और परंपरा को प्रकाशित किया जाएगा।”

लालननमावी ने कहा, “इस साल आइजोल हवाईअड्डे के पास, मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इसका आयोजन किया जाएगा और मिजोरम बम्बू डे का आयोजन भी इसी दिन होगा।”

अधिकारी ने कहा कि बांस के उत्पादों का प्रदर्शन और बम्बू डे पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।

बागवानी विभाग के पूर्वोत्तर राज्यों में बागवानी के समन्वित विकास के लिए प्रौद्योगिकी मिशन के तहत 2002 में व्यावसायिक खेती की शुरुआत की गई थी।

मिजोरम में 300 से अधिक परिवार अन्थूरियम की खेती करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493