ईडन गरडस में 38 वर्ष बाद होगी पेले की वापसी

कोलकाता, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज ब्राजीलियाई फुटबाल खिलाड़ी पेले 11 से 13 अक्टूबर के बीच कोलकाता की यात्रा पर होंगे और इस दौरान वह ऐतिहासिक ईडन गरडस मैदान भी देखने जाएंगे, जहां 38 वर्ष पहले उन्होंने 1977 में स्थानीय क्लब मोहन बागान के खिलाफ खेला था।

पेले की भारत यात्रा के आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अमेरिकी क्लब न्यूयार्क कॉसमॉस की ओर से से पेले ने तब मोहन बागान के खिलाफ ईडन गरडस में एक प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लिया था, जो 2-2 से बराबरी पर छूटा था।

क्रिकेट इतिहासकार और पेले को भारत लाने में अहम भूमिका अदा करने वाले बोरिया मजूमदार ने मीडिया से कहा, “नेताजी इनडोर स्टेडियम जाने के दौरान हमने थोड़ी दरे ईडन गरडस में भी रुकने का कार्यक्रम रखा है, ताकि पेले 38 वर्ष पहले की अपनी यादों को जी सकें। हम क्रिकेट और फुटबाल को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं।”

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के कोषाध्यक्ष बिश्वरूप डे ने कहा, “जगमोहन डालमिया के साथ हम पेले को यहां लाने की योजना बना रहे थे। अब जब डालमिया नहीं रहे हम पेले के लिए उनकी यात्रा को यादगार बनाने की पुरजोर कोशिश करेंगे।”

ईडन से चंद कदमों की दूरी पर स्थित नेताजी इनडोर स्टेडियम में पेले के खिलाफ खेलने वाली मोहन बागान की पूरी टीम उपस्थित रहेगी।

इन दिग्गज खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पेले सम्मानित करेंगे।

एक अन्य समारोह में स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल, सौरभ गांगुली की मेजबानी में एक टीवी चैट शो में हिस्सा लेंगे।

आयोजकों ने बताया है कि पेले के स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है।

पेले ने भी एक वीडियो संदेश में कहा, “आप सभी से दुर्गा पूजा में मिलने की उम्मीद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493