वाराणसी : रिटायर्ड सुरक्षा अधिकारी की मौत, हत्या का आरोप

संस्कृत विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त सुरक्षा अधिकारी हरिशंकर सिंह का शव कैंट थाना क्षेत्र के खजुरी इलाके में उन्हीं के आवास के रसोईघर में पड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शरीर पर गंभीर चोट के निशान और मौके पर खून बिखरा देखा। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बेरहमी से उनकी हत्या की है।

पुलिस का कहना है आसपास काफी सामान भी बिखरा पाया गया, जिससे लगता है कि लुटेरों ने लूट के इरादे से हत्या की है। हालांकि पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493