जूनियर एनबीए कार्यक्रम से जुड़ेंगे 15 लाख खिलाड़ी, प्रशिक्षक

मुंबई, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय बास्केटबॉल संघ (एनबीए) और रिलायंस फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किए जा रहे जूनियर एनबीए कार्यक्रम से 15 लाख से अधिक खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को लाभ मिलेगा।

देश के युवाओं में बास्केटबॉल को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के तीसरे संस्करण में 2,700 फिजिकल इंस्ट्रक्टर भी लाभान्वित होंगे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य इस कार्यक्रम से जुड़े सभी 2,200 स्कूलों के शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रम में बास्केटबॉल को शामिल कर देश की युवा पीढ़ी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजन स्थलों की संख्या आठ से बढ़ाकर इस वर्ष 14 कर दी गई है। इस वर्ष यह कार्यक्रम लुधियाना, चंडीगढ़, जालंधर, चेन्नई, दिल्ली, कोच्चि, कोट्टयम, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरू, जयपुर, लखनऊ और हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सितंबर, 2015 से मार्च, 2016 तक चलेगा।

रिलायंस फाउंडेशन के प्रवक्ता ने कहा, “हमें इस बात की खुशी है कि रिलायंस फाउंडेशन जूनियर एनबीए कार्यक्रम अब और अधिक शहरों में आयोजित होगा और अधिक संख्या में बच्चों को लाभ पहुंचाएगा। इस कार्यक्रम ने बास्केटबॉल के जरिए भारतीय युवा पीढ़ी को काफी प्रभावित किया है। हम एनबीए से अपने विश्वस्तरीय अनुभव और संसाधनों को साझा करने के लिए उनके आभारी हैं। साथ ही इस कार्यक्रम को समर्थन देने वाले सभी स्कूलों, प्रशिक्षकों एवं शारीरिक शिक्षा के अध्यापकों का भी धन्यवाद देते हैं।”

एनबीए इंडिया के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक यान्निक कोलाको ने कहा, “रिलायंस फाउंडेशन जूनियर एनबीए कार्यक्रम लगातार भारतीय युवा पीढ़ी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बास्केटबॉल के मूल्यों को समझने के अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ रहा है। सिम भुल्लर हाल ही में एनबीए का हिस्सा बनने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बने हैं तथा सतनाम सिंह भारत में जन्म लेने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। दोनों खिलाड़ियों की सफलता ने भारत के युवा खिलाड़ियों को और उत्साहित किया है। भारत में हमारे कार्यक्रम का प्रसार अधिक से अधिक बच्चों द्वारा बास्केटबॉल अपनाने को सुनिश्चित करेगा कि।”

प्रतिभागियों के लिए पूरी तरह शुल्कमुक्त इस कार्यक्रम के 2013 में लांच होने के बाद से अब तक नौ शहरों के 10 लाख बच्चे लाभान्वित हुए हैं। अब तक 15,000 से अधिक बास्केटबॉल और 300 से अधिक बास्केटबॉल रिम वितरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा एनबीए अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल अभियान के कर्मचारियों ने अब तक 2,000 से अधिक शारीरिक शिक्षा के अध्यापकों को प्रशिक्षित किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493