त्योहारों के बीच 7 फेरों में चलेगी कामाख्या-आनंद विहार विशेष ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि 02503 कामाख्या-आनंद विहार साप्ताहिक एसी एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 14, 21, 28 अक्टूबर, 4, 11, 18 एवं 25 नवंबर दिन बुधवार को कामाख्या से 10 बजे प्रस्थान कर न्यू बोंगाईगांव से 12.32 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 16.15 बजे, कटिहार से 19.55 बजे, दूसरे दिन छपरा से 2.10 बजे, बलिया से 3.05 बजे, वाराणसी से 05.20 बजे, लखनऊ से 12.35 बजे तथा मुरादाबाद से 18.00 बजे छूटकर आनंद विहार 20.50 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह 02504 आनंद विहार-कामाख्या साप्ताहिक एसी एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 16, 23, 30 अक्टूबर, 06, 13, 20 एवं 27 नवंबर, दिन शुक्रवार को आनंद विहार से 5.15 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 8.35 बजे, लखनऊ से 14.00 बजे, वाराणसी से 22.10 बजे, दूसरे दिन बलिया से 00.35 बजे, छपरा से 1.55 बजे, कटिहार से 8.45 बजे, न्यू जलपाई गुड़ी 12.05 बजे तथा न्यू बोगांईगांव से 16.05 बजे छूटकर कामाख्या 19.30 बजे पहुंचेगी।

यादव ने बताया कि इन गाड़ियों में एसी टू टियर के 4, एसी थ्री टियर के 10 तथा एलडब्लूएलआरआरएम के 2 कोचों सहित कुल 16 कोच लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493