बिहार में मौसम साफ, तेज धूप

पटना, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। धूप तेज रही। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, बुधवार को राजधानी में न्यूनतम तामपान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

राज्य के अन्य शहरों, गया में न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री, भागलपुर में 25.8 डिग्री और पूर्णिया में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री और गया में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493