उत्तर प्रदेश में तेज धूप

लखनऊ, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में बुधवार सुबह तेज धूप निकलने से गर्मी रही। मौसम विभाग ने दिन में धूप तेज होने और तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।

लखनऊ, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में बुधवार सुबह तेज धूप निकलने से गर्मी रही। मौसम विभाग ने दिन में धूप तेज होने और तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप की तल्खी बढ़ेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन में वातावरण में आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, गोरखपुर में 23.2 डिग्री, झांसी में 24.3 डिग्री, इलाहाबाद में 25.4 डिग्री और कानपुर में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493