जापान चाहता है सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता : अबे

संयुक्त राष्ट्र, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता चाहता है।

संयुक्त राष्ट्र ने सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए वार्ता के मसौदे को मंजूरी दी हुई है। इसे सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

अबे ने मंगलवार को कहा, “जापान सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता और अपनी इस हैसियत के अनुरूप योगदान देना चाहता है।”

जापान उस जी-4 का सदस्य है, जिसमें उसके साथ भारत, जर्मनी और ब्राजील हैं। ये चारों देश सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता के दावेदार हैं और एक-दूसरे को इस मामले में सहयोग दे रहे हैं।

अबे ने महसभा को बताया कि क्यों जापान को स्थाई सदस्यता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जापान बीते 70 साल से शांतिप्रिय देश बना हुआ है। शांति और समृद्धि की दिशा में काम करता रहा है। इसने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में हिस्सा लिया है और अब संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सैनिक भेजने के लिए कानूनी तैयारियां कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जापान दूसरे देशों की बातों को सुनने में यकीन रखता है। उसका मानना है कि लोगों को अपना रास्ता खुद चुनने का हक दिया जाना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493